सराईकेला, मई 14 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। संस्थान की ओर से आगामी 18 मई (सोमवार) से 12 दिवसीय नि:शुल्क पोल्ट्री फार्मिंग सह देशी मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।यह प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, जिसका पूरा खर्च पंजाब नेशनल बैंक उठाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन, छात्रावास (रहने की व्यवस्था), यूनिफॉर्म और कॉपी-किताब पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी 12 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। इसमें युवाओं को वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी पालन करने, व्यवसाय प्रबंधन और एक सफल उद्...