सरायकेला में 'योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान' शुरू, 15 दिनों तक चलेगा शिविर
सराईकेला, जुलाई 1 -- सरायकेला। समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बुधवार से 15 दिवसीय "योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान" शुरू हुआ। स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित शिविर प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक चलेगा। शिविर का संचालन योग शिक्षक एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य किशोर मिश्रा कर रहे हैं, जो प्रतिभागियों को योगाभ्यास के साथ प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी देंगे। चैंबर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने बताया कि चैंबर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि योग अनुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.