सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 गिरफ्तार, AK-47 व इंसास का जखीरा बरामद
आदित्यपुर, अगस्त 6 -- सरायकेला-खरसावां। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, 203 कोबरा और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो और मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल थाना क्षेत्र में दो चरणों में अभियान चलाकर यह सफलता मिली।पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगियारी ने बताया कि पहले चरण में रवि सिंह सरदार को एक लोडेड AKM-47 रायफल के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर कांदरबेड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर मदन महतो और मीना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एक AKM-47, एक इंसास रायफल, एक 9 एमएम पिस्टल, 500 से अधिक जिंदा कारतूस, कोडेक्स वायर, वॉकी-टॉकी, पुलिस बेल्ट, ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.