सराईकेला, दिसम्बर 9 -- सरायकेला, संवाददाता । 10 दिसंबर, बुधवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा । सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर एवं चाईबासा में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियों द्वारा कैम्प लगाया जाएगा । 18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है । जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं छवि कंस्ट्रक्शन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इस रोज...