सराईकेला, मई 11 -- सरायकेला ।सरायकेला-खरसावां जिले में मईया सम्मान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे और अपात्रों की पहचान हो सके।सोमवार को हंसाहुंडी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाकर पेंशन योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सुचारू कार्य के लिए हर वार्ड में दो-दो दिनों का शिविर निर्धारित किया है। इससे पूर्व सरायकेला टाउन हॉल में वार्ड संख्या 5 और 6 के लिए सफल शिविर आयोजित किया जा चुका है।दूसरी यह भी पढ़ें- पलामू में अब तक 57.44 प्रतिशत पेंशनधारियों का हुआ सत्यापन ओर, गम्हारिया प्रखंड में यह अभियान 11 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेग...