सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला। सरायकेला में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से मंगलवार को आम जनता को थोड़ी राहत मिली। पिछले दिनों की तुलना में मंगलवार को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर की तीखी धूप का असर साफ देखने को मिली। मंगलवार दोपहर 1 बजे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे पारा गिरकर 39 डिग्री और शाम होते-होते 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भले ही तापमान में कमी आई, लेकिन दोपहर 12 से 3 बजे तक लू और तीखी धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस वजह से दोपहर के समय सरायकेला मुख्य बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें सुनसान दिखीं। यह भी पढ़ें- तापमान में दो डिग्री की आई कमी फिर भी लोगों को नहीं मिली राहतअस्पताल में मरीजो...