सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला। जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह 09 बजे से ही चल रही गर्म हवाओं (लू) के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- राज्य में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया अलर्टस्वास्थ्य एडवाइजरी डीसी की ओर से जारी एडवाइजरी में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई। प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और आम पन्ना का सेवन करें। बाहर निकलते समय हमेशा पीने का पानी साथ रखें। हल्के रंग के, ढ...