सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत और आस-पास के इलाकों में आने वाले 2 दिन पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने वाली है, क्योंकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे तीन में से दो मुख्य मोटर पंप जल गए हैं। इस कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आश्चर्य की बात यह है कि 'हिंदुस्तान' ने पहले ही विभाग को खराब रखरखाव और मोटरों पर बढ़ते दबाव को लेकर सतर्क किया था, लेकिन अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली। - --अवैध कनेक्शन और ओवरलोड बना कारण बताया जा रहा है कि गर्मी की दस्तक के साथ ही मोटर पर दबाव बढ़ गया था। विभाग के पास मौजूद तीन मोटरों में से अब केवल एक के सहारे ही पूरे शहर की प्यास बुझाने की चुनौती है। नगर पंचायत क्षेत्र में अनुमानित 20 हजार की आबादी के लिए रोजाना लाखों लीटर पानी की जरूरत है, ...