सराईकेला, सितम्बर 8 -- राजनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सरायकेला-खरसावां में मंगलवार को रांची संकुल स्तरीय दो दिवसीय कला शिक्षा गतिविधियों का भव्य शुभारंभ हुआ। नवोदय विद्यालय समिति, पटना क्षेत्र के तहत आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 203 छात्र-छात्राएं और 30 मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे विद्यालय के प्राचार्य ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच और दृश्य कला सहित विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं की विविधता को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करना तथा भारतीय संस्...