सराईकेला, फरवरी 28 -- सरायकेला: सरायकेला नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या गहरा गई है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तीन में से दो मुख्य मोटरों के जल जाने के कारण पूरे शहर की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इस स्थिति से नाराज नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ प्लांट का घेराव किया और विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए।घेराव के दौरान मनोज चौधरी ने अधिकारियों और सिटी मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था न होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्लांट के निरीक्षण के दौरान फिल्टर टंकी में जमा गंदगी और परिसर में बिखरे कचरे को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की इस लापरवाही के कारण शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।नगर अध्यक्ष ने विभाग को दो ...