सरायकेला, दिसम्बर 25 -- झारखंड में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां के सरायकेला-खरसावां जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय तिर्की चांदिल थाना क्षेत्र के चिलगु में मुर्गों की लड़ाई देखने गया था, तभी वहां पहले से इंतजार कर रहे हथियारबंद लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में विजय तिर्की की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, विजय आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने विजय को कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, विजय की व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि हमने कुछ संदिग्धों की प...