सराईकेला, जून 5 -- राजनगर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला में एक बड़ा अस्पताल बन कर डेढ़ वर्ष से तैयार है, पर सरकार उसे शुरू ही नहीं करना चाहती है। इस अस्पताल के लिए उन्होंने प्रयास किया था। चंपाई गुरुवार को राजनगर में सारंगछिड़ा-राधानगर सड़क के शिलान्यास के बाद जनसूमह को संबोधित कर रह थे। छोटा कांकी से सारंगछिड़ा होते हुए राधानगर जाने वाली 6 किलोमीटर लंबी इस की सड़क की स्वीकृत उनके मुख्यमंत्री के काल में हुई थी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए ऐसी कई योजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं, जो अब धरातल पर उतर रही हैं। यह भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया उन्होंने कहा कि इन सड़कों एवं पुलों से सुदूरवर्ती गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का हमारा अभियान अनवरत जारी रहेग...