सराईकेला, मई 13 -- उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उगमा और राइडीह क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी ने की औचक छापेमारी सरायकेला, संवाददाता।जिले में अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के सख्त निर्देश पर बुधवार को सरायकेला अंचल के उगमा और राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया। यह छापेमारी जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई।जांच में खुली नियमों की पोल : औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित खदानों में सीमांकन, खनिज भंडारण, प्रेषण और पर्यावरणीय स्वीकृति के अनुपालन सहित अन्य सभी वैधानिक प्रावधानों की गहन जांच की गई। यह भी पढ़ें- कार्रवाई : जामा के शिलांदा से दो हजार सीएफटी बालू जब्त जांच के क्रम में दोनों ही खनन पट्टों में बड़े पैमाने पर विभि...