सराईकेला, मई 18 -- सरायकेला, संवाददाता । साइबर अपराधियों ने सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष विजय दत्ता को अपना शिकार बनाया है। उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.13 लाख रुपये उड़ा लिए। खाते खाली होने की जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष ने इसकी लिखित शिकायत सरायकेला थाना और साइबर सेल में दर्ज कराई है। गूगल से नंबर निकालना पड़ा महंगा यह भी पढ़ें- अस्पताल में समय लेने के नाम पर युवक से एक लाख से अधिक ठगेशिकायत का विवरण शिकायत के अनुसार दत्ता 10 मई की शाम करीब पांच बजे अपनी बीमार मां को जमशेदपुर के एक अस्पताल में दिखाने के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले रहे थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च किया और उस पर कॉल किया।टोकन मनी का जाल 10 रुपये के टोकन मनी के जाल में फंसे कॉल रिसीव करने वाले साइबर अपराधी ने खुद को अस्पताल का कर्मी बताया। उसने...