सराईकेला, मार्च 30 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला शहर को एक मॉडल टाउन के रूप में विकसित किया जायेगा। बिजली, पानी और सफाई की समस्या का परमानेंट इलाज होगा। इसके लिए 6 जुलाई को नगर कार्यालय में विशेष बैठक बुलायी गयी है। इसमें बिजली और बुनियादी ढांचे से जुड़ी एजेंसियों-विद्युत प्रमंडल, जुस्को और जेबीवीएनएल के आला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें निर्बाध बिजली के लिए रोडमैप तैयार होगा। वहीं, हर घर नल से जल के लिए पाइपलाइन विस्तार के साथ नये कनेक्शनों पर मुहर लगेगी। बैठक में नगर के सभी वार्ड पार्षद भी मौजूद रहेंगे।निर्बाध बिजली आपूर्ति: शहर में बिजली की लुका-छिपी को समाप्त कर 24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित होगी। इसके लिए जुस्को और जेबीवीएनएल के साथ मिलकर एक नया रोडमैप तैयार किया जा रहा है।हर घर तक शुद्ध जल : जल संकट को दूर करने के ...