सराईकेला, फरवरी 27 -- सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वार्ड से गौतम नायक ने शानदार जीत दर्ज की है।गौतम नायक को कुल 637 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर मुखी को 399 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम के अनुसार गौतम नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 238 वोटों के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया।जीत के बाद गौतम नायक ने वार्ड संख्या 5 के मतदाताओं का आभार जताया और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...