सराईकेला, मार्च 2 -- सरायकेला । आगामी 4 मार्च को रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी याश्मिता सिंह ने की। गंगा-जमुनी तहजीब के साथ त्योहार मनाने की अपील बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी समुदायों से इसे पारंपरिक हर्षोल्लास और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर रहेगा प्रतिबंध ध्वनि प्रदूषण और विवादों को रोकने के लिए डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अश्लील या भड...