सराईकेला, मई 12 -- सरायकेला । जिला प्रशासन के निर्देश पर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य रूप से सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध और खतरनाक तरीके से खड़े किए गए 14 वाहनों को चिन्हित किया। इन वाहनों के मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन खड़े करने से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, बल्कि ...