सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला। सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों और मार्गदर्शक मंडली सदस्यों की बैठक जगन्नाथ भवन में संपन्न हुई। जगन्नाथ मंदिर के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी रथ यात्रा 2026 से संबंधित प्रमुख कार्यक्रम यथा 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा, 15 जुलाई को नेत्र उत्सव, 16 जुलाई को रथयात्रा और 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- सरायकेला जगन्नाथ मंदिर कमेटी की होगी पुनर्गठन, 14 जुलाई को निकलेगी रथयात्राबैठक का निर्णय जगन्नाथ सेवा समिति के अथक प्रयासों से दशकों बाद ऐतिहासिक नया रथ निर्माण कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। जगन्नाथ सेवा समिति नया कमेटी गठन के लिए निर्णय लिया गया कि 7 जून, 2026 की शाम 6.30 बजे जगन्नाथ भवन में आम बैठक के माध्यम से अगले 3 वर्ष के लिए...