सरायकेला छऊ के वरिष्ठ नर्तक जयंत लाल रथ का इंदौर में निधन
सराईकेला, जुलाई 4 -- सरायकेला। सरायकेला की समृद्ध छऊ परंपरा के प्रतिष्ठित कलाकार जयंतलाल रथ का इंदौर में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार की दोपहर को अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय रथ ओसीएल सीमेंट फैक्ट्री राजगंगपुर (ओडिशा) में उप प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जयंत पूर्व सरायकेला रियासत के स्टेट काउंसिल के सचिव स्वर्गीय केदारनाथ रथ के छोटे पुत्र थे। सरायकेला छऊ के एक समर्पित एवं कुशल नर्तक जयंत ने गौरवशाली नृत्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशासनिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे कला, संस्कृति और छऊ नृत्य के प्रति सदैव समर्पित रहे। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ सरायकेला छऊ नर्तक जयंत लाल रथ का इंदौर में निधन ज्येष्ठ पुत्र कृष्णेंदु रथ ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर सरायकेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.