सरायकेला-खरसावां में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, 28 जून को 1.77 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी 'दो बूंद
सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार, 28 जून को सरायकेला-खरसावां जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 1,77,765 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 1,366 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जबकि निगरानी के लिए 189 सुपरवाइजर, 36 ट्रांजिट केंद्र, सात बाजार केंद्र और 22 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। अभियान के दूसरे और तीसरे दिन यानी 29 व 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे तथा घरों पर 'पोलियो मुक्त' का चिन्ह अंकित करेंगे। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में 31 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि नियमित टीकाकरण के बावजूद राष्ट्रीय अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.