सराईकेला, जुलाई 19 -- सरायकेला। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पंचायत सचिव व अन्य पदों की प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीन पालियों में परीक्षा संचालित की जा रही है। इस परीक्षा में जिले भर से कुल 10,181 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। यह परीक्षा सुबह से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- आज के कार्यक्रम केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। परीक्षा देकर बाहर निक...