सराईकेला, फरवरी 28 -- सरायकेला । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार और सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को विशेष कानूनी अभियान चलाया गया। सिविल कोर्ट सरायकेला और अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में मासिक लोक अदालत के साथ-साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 42 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। इन मामलों के समाधान से कुल 97,300 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। --यूनियन बैंक के मामलों में विशेष सफलता बैंकिंग ऋणों के समाधान के लिए आयोजित विशेष खंडपीठ में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें बैंक के दो महत्...