सराईकेला, मई 6 -- सरायकेला । पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, दुवानसाईं, सरायकेला में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सब्जी खेती का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई (सोमवार) से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार, यह प्रशिक्षण विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के जरूरतमंद युवक एवं युवतियों के लिए है, जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। यह ट्रेनिंग पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित है, जो निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण 12 दिन का होगा जो सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी । प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास (छात्रावास), कॉपी-किताबें और ड्रेस संस्थान की तरफ से पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी।इस ट्रेनिंग में सब्जी की उन्नत खेत...