सराईकेला, जुलाई 17 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसां के सीनी में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। घटना 14 जुलाई को खजूर बागान की है। पुलिस ने यहां के निर्माणाधीन घर के सेप्टिक टैंक से मिली 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी सोमेरा हेम्ब्रोम को गिरफ्तार कर जेल दिया है। यह जानकारी गुरुवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने दी। अपने काया्रलय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने कहा कि महिला की पहचान स्वर्णपुर निवासी संबरी हेम्ब्रोम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। संबरी के सिर पर गंभीर चोट और गले पर निशान मिलने के बाद से ही पुलिस को हत्या का गहरा शक था। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश मामले का खुलासा, पति ने की थी हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष जांच दल का गठन किय...