सराईकेला, अगस्त 12 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां के सीनी में प्रशिक्षण ले रहे रेलवे गार्ड की दोस्त के घर में छत से गिरने पर मौत हो गई। मृतक अभिषेक सिंह तोमर नागपुर मंडल में कार्यरत थे। घटना सोमवार रात की है। अभिषेक का प्रशिक्षण पूरा हो चुका था और जल्द ही वे ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के गोदिंया निवासी अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार रात को ट्रेनिंग सेंटर के बगल में रहने वाले दोस्त दीपक कुमार के आवास पर गए थे। वहां पहली मंजिल पर चारों दोस्त पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब अभिषेक वहां से निकलने लगे, तभी वह अचानक पहली मंजिल से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि छत पर रेलिंग नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। ऊंचाई से गिरने के कारण अभिषेक गंभीर...