सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ परंपरा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरायकेला के दो कलाकारों को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी क्रम में गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में दोनों कलाकारों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर दोनों कलाकारों को सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ किसी एक कलाकार का नहीं, बल्कि सरायकेला की गौरवशाली छऊ परंपरा का सम्मान है। यह भी पढ़ें- सरायकेला छऊ के युवा कलाकार कुना को मिला उस्ताद बिस्म...