सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला। सरायकेला के राजबांध स्थित ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज पूरी अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई। इस अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे इमाम साहब की अगुवाई में अकीदतमंदों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ''ईद मुबारक'' कहा और बधाइयां दीं। आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सुबह 9:30 बजे एक भव्य ''ईद मिलन समारोह'' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज...