सराईकेला, जून 13 -- सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय के समीप टीवीएस शोरूम के पास शुक्रवार शाम 7 बजे भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा। जिससे मोटरसाइकिल सीधे खेत में जा घुसी। सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के बेगनाडीह गांव निवासी 23 वर्षीय संजय नायक के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। संजय अपनी यामाहा आर-1 मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिनी की ओर से सरायकेला आ रहे थे。

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी और युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखी थी। समाहरणालय के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में...