सराईकेला, मार्च 23 -- सरायकेला । भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय में दबिश देकर बड़ा बाबू (प्रधान लिपिक) प्रीतम आचार्य को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई। 1.48 करोड़ का था मुआवजा मामलामिली जानकारी के अनुसार, चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में बिजली विभाग के पावर ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए गुरुचरण सिंह सरदार की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इस जमीन के बदले गुरुचरण को 1 करोड़ 48 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलनी थी। आरोप है कि इस राशि के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य ने दलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.