सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला । सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 69 दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके तहत अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ आयुष बांका ने 33, मनोचिकित्सक डॉ शालिनी कुमारी ने 14, इएनटी विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार ने 3, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पीएम बाड़ा ने 12, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश रजक ने सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित 5 एवं डॉ बरियल मार्डी ने थैलीसीमिया से पीड़ित 2 मरीजों की जांच की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम नर्स व स्वास्थ्य कर्मी के साथ दर्जनों की संख्या में मरीज एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.