सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला। नगर क्षेत्र में प्रशासनिक अनुशासन को कड़ा करते हुए सरायकेला नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उपाध्यक्ष अविनाश कवि के साथ सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित और देरी से आने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है साथ ही सभी कर्मचारी व अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है । नगर पंचायत सरायकेला के कोई भी कर्मचारी व अधिकारी बुधवार को कार्यालय समय सुबह 10 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचे थे । कार्रवाई के दौरान नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालयों में देरी से आने की "परम्परा अब नहीं चलेगी।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि सरकारी सेवा में रहना है, तो काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। अनुशास...