सराईकेला, मई 12 -- सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला के सौजन्य से शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 'सघन सफाई अभियान' का शुरुआत किया गया। इस विशेष अभियान का आगाज मंगलवार को वार्ड संख्या 8, हंसाहुडी बस्ती से किया गया। प्रशासनिक नेतृत्व में सफाई का संदेश

अभियान की शुरुआत अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) अभिनव प्रकाश ने की। उन्होंने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू थामकर सड़क की सफाई की, जिससे स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता का एक सशक्त संदेश गया। एसडीओ ने इस मौके पर कहा कि सरकारी मशीनरी के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है।

हंसाहुडी में दो दिनों तक विशेष ध्यान योजना के अनुसार, हंसाहुडी बस्ती में यह अभियान लगातार दो दिनों तक...