सराईकेला, मार्च 19 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला स्थित एनआर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में 'कौशल बोध' एवं 'बैगलेस डे' को लेकर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के चयनित 23 विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 23 स्कूलों का चयनसरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण में जिले के 14 समग्र विद्यालय और 9 पीएमश्री विद्यालयों (कुल 23) को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इन स्कूलों में कार्यक्रम की सफलता के बाद इसे जिले के अन्य सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा।नया नियम: हफ्ते में 3 दिन कौशल बोध, साल में 10 दिन बैगलेस डेप्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 'कौशल ...