कौशाम्बी, मार्च 8 -- नगर पंचायत सरायअकिल में होली का त्योहार सात दिनों तक मनाया जाता है। यहां पर रविवार को भी रंग खेला जा रहा था। बधिक मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बभन टोलिया के लोग उनकी ओर रंग खेलने आए थे और उन लोगों ने तीन-चार बच्चों की अकारण पिटाई कर दी। इसी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इन्होंने मारपीट के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि मामूली तूतू-मैंमैं हुई थी। अब स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.