कौशाम्बी, फरवरी 12 -- सरायअकिल। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जलालपुर जवाहरगंज निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी सिंपल की शादी पूरामुफ्ती के उजिहिनी आइमा गांव में अनिल दिवाकर से तय की थी। सितम्बर 2025 में धूमधाम से सगाई की गई। तय हुआ था कि 10 फरवरी 2026 को शादी होगी। आरोप है कि इसके पहले ही होने वाले ससुरालियों ने दहेज में तीन लाख रुपया नकद, सोने की चेन और कार की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती पर तमाम गंभीर आरोप भी लगा दिए गए। इससे परेशान युवती ने बारात आने से ठीक एक दिन पहले नौ फरवरी की शाम जहर खा लिया। एसआरएन प्रयागराज में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के होने वाले पति अनिल दिवाकर, उसके पिता यमुना प्रसाद, मां उमा देवी, बहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.