कौशाम्बी, मार्च 12 -- नगर पंचायत सरायअकिल की सात दिवसीय सतरंगी होली का बुधवार रात पूरी भव्यता के साथ समापन हुआ। इस मौके पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाए गए। सभी ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। समारोह में पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता और जिला संगठन मंत्री राजू केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी दी। क्षेत्रीय कलाकारों की टीम अंकित झांकी ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा फगुआ गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल होली के रंग में रंग गया। वहीं, कवि सुजीत जायसवाल ने अपनी मनमोहक काव्य रचनाओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने होली की मस्ती को दर्शाते हुए अपनी पंक्तियां सुनाईं। इस मौके पर पंकज, नीरज केसरवानी, शशांक केसरवानी, पंकज ताम्रकार, रोहित जाय...