बागपत, जुलाई 1 -- बागपत। शहर के बड़ा बाजार में सराफा कारोबारी ने मंगलवार दोपहर दुकान से आभूषण लूटने का शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का निकला। जिस युवक पर लूट का आरोप लगाया गया है उसके जेवरात सराफ के यहां गिरवी रखे हुए थे। शहर के बड़ा बाजार में भारत भूषण वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा ने दो माह पहले सराफ की दुकान खोली है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर वह दुकान पर थे। इस दौरान दो युवक पहुंचे। इनमें से एक युवक संजय सिसाना गांव का रहने वाला है। युवकों ने चांदी की पाजेब और कुंडल दिखाने के लिए कहा। वह उन्हें सैंपल और कुंडल दिखाने लगा। आरोप है कि दोनों युवक पांच जोड़ी सैंपल और सोने के एक जोड़ी कुंडल उठाकर दुकान से भागने निकले।सूचना पर पुलिस मौ...