मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- घने कोहरे का चोरों ने बड़ा फायदा उठाया। कस्बा औंछा के जसराना मार्ग पर स्थित सोने चांदी के आभूषणों की दो दुकानों के शटर तोड़ दिए गए। शटर तोड़कर दुकानों में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरी करने वाले चोर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों को लेकर सीओ कुरावली सच्चिदानंद मौके पर पहुंच गए। रविवार को आधी रात के बाद हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। दोनों दुकानों से लगभग सवा करोड़ के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने की तहरीर दी गई है। कस्बा औंछा निवासी विपिन गुप्ता पुत्र राजवीर गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी सांई ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार की जसराना रोड पर दुकान है। रविवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.