गोंडा, फरवरी 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि आज बड़े-बड़े पढ़े-लिखे लोग भी साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एक सरकारी डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख रुपये ठग लिए गए, वहीं मंडल स्तर के एक डिप्टी कमिश्नर जमीन बेचकर 85 लाख रुपये साइबर ठगों को दे बैठे। इससे स्पष्ट है कि थोड़ी सी चूक भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। एसपी शनिवार को सराफा एसोसिएशन की ओर से साहू गेस्ट हाउस में आयोजित सराफा समन्वय बैठक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिन पर रोक केवल जागरूकता और सतर्कता से ही संभव है। व्यापारियों से उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों से ल...