कानपुर, जनवरी 2 -- ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन में आंतरिक गतिरोध अब सार्वजनिक हो गया है। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में आगरा, बदायूं के जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा भी दे दिया है। राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके विरोध में कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा भी दिया है। इस मसले पर जल्द ही आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...