लखनऊ, अप्रैल 6 -- माल। माल में सराफा व्यापारी से पांच लाख रुपए की ठगी के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। माल थाना के प्रभारी निरीक्षण नवाब अहमद के मुताबिक सराफा व्यापारी के साथ लूट नहीं हुई थी। उनके साथ कुछ युवकों ने ठगी की थी। माल में रविवार को आर्टिगा कार सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी सुभाष मौर्या को काकराबाद अंडरपास के पास वॉट्सअप कॉल करके बुलाया था। बदमाशों ने उनसे पांच लाख रुपए लेकर बेशकीमती मूर्तियां दी थीं। जब सराफ ने घर जाकर मूर्तियां देखीं तो वह पीतल की निकलीं। उसके बाद सराफा ने लूट की सूचना दे दी थी। माल थाने के प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि तफ्तीश में अर्टिगा कार की पहचान हो गई है। कार के सहारे ही दानिशा फातिमा के भाई मो. हबीब को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ठगी करने वाले मुख्य आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.