मथुरा, मार्च 23 -- सर्राफा व्यापारी पिता-पुत्र को सादा कपड़ों में पलवल पुलिस द्वारा जबरन दुकान से उठा ले जाने से आक्रोशित व्यापारियों द्वारा किए गए प्रतिरोध व स्थानीय पुलिस के उच्च अधिकारियों पर बनाए गये दबाव व वार्ता के बाद रात्रि में ही व्यवसायी पिता पुत्र को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। इस पर चौक सर्राफा व्यवसाय समिति के सदस्यों द्वारा फूलमाला व पटुका ओढ़ाकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया। सर्राफा व्यापारियों द्वारा नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशि भानु गर्ग, उपाध्यक्ष रवि मास्टर, मंत्री विकास जिंदल गिरधारी शरण अग्रवाल व युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री ...