प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील और आयात शुल्क में वृद्धि के बाद सराफा बाजार का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जिस सराफा बाजार में पहले लोग गहनों की खरीदारी के लिए आते थे, वहीं अब अधिकतर लोग अपने घरों के पुराने सोने-चांदी के गहने बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में खरीदारों से ज्यादा बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है।

बिक्री का बढ़ता दबाव सोना बेचकर रुपये लेने वालों की संख्या अचानक बढ़ने से सराफा कारोबारियों के सामने कैश की समस्या खड़ी हो गई है। व्यापारी ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान या चेक देने की बात कह रहे हैं, लेकिन अधिकांश लोग नकद भुगतान पर अड़े हैं। ऐसे में कई दुकानों पर ग्राहकों और कारोबारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही है।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव सराफा कारोबारियों का कहना ह...