बलरामपुर, मई 14 -- जिले के सराफा बाजार में इन दिनों कारोबार का स्वरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। लगातार बदलते दामों के कारण व्यापारी अब उधारी और एडवांस बुकिंग से दूरी बना रहे हैं। पहले जहां शादी-विवाह के सीजन में ग्राहक महीनों पहले बुकिंग करा लेते थे, वहीं अब अधिकांश दुकानदार पुराने दर पर माल देने से साफ इनकार कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुबह और शाम के भावों में बड़ा अंतर होने से पुराने सौदे निभाना मुश्किल हो गया है। कई दुकानदार केवल नकद भुगतान पर ही व्यापार कर रहे हैं। इससे वर्षों पुराने कारोबारी संबंधों पर भी असर पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- सोने चांदी की महंगाई ने बढ़ाई लोगों की चिंता सराफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार इस समय सामान्य दिनों की तुलना में बेहद धीमा है। ग्राहकों की संख्या कम हुई है और खरीदारी जरूरत तक सीमित हो गई ...