फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- अमृतपुर, संवाददाता। राजपुर कस्बे में एक सराफा की दुकान से महिलाएं टाप्स और बाली चुरा ले गयीं। दोनों महिलाएं कैमरे में कैद हो गयी हैं। घटना को देखते हुये पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है। सीओ ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कैमरे खंगाले जा रहे हैं जिससे कि महिलाओं का पता चल सके।कादरीगेट थाने के नरकसा मोहल्ला निवासी सोनेलाल की राजपुर कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बुधवार को बैठे हुये थे। दोपहर दो बजे के बाद दो अज्ञात महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंची और सोने चांदी के आभूषण खरीदने के लिए बातचीत कर देखना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों महिलाओं ने एक छोटी पन्नी में रखे कानों के दो टाप्स जिनका वजन डेढ़ ग्राम तथा नाक की बाली तीन ग्राम की चोरी कर ली। महिलाओं के जाने के बाद सोनेलाल को पता चला। दोनों महिलाएं कैमरे में क...