सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर। शहर के चौक में हुए सराफा डकैती कांड में सुनवाई लम्बित हो गई है। बचाव पक्ष के एक अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि अभियोजन पक्ष दूसरे गवाह को नहीं पेश कर रहा है। कोर्ट ने वादी भरत सोनी के पुत्र सुमित को गवाही में 30 जून को तलब किया है। शहर के चौक ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी की ज्वैलरी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को आरोपियों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। जिसमें रायबरेली जेल में बन्द मुख्य आरोपी विपिन सिंह समेत 12 आरोपियों पर मुकदमा विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- डकैती और आर्म्स एक्ट में गवाहों को दोबारा बुलाने की अनुमति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...