बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। सराफा की दुकान से बुर्का पहनी महिला पर सोने के जेवरात चुराने का आरोप लगाया गया है। दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नारायण मंदिर नया पड़ाव निवासी प्रतीक सिंहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चार अप्रैल को दोपहर एक बजे बुर्का पहनकर एक महिला दुकान पर सोने-चांदी के जेवर की खरीदारी करने के बहाने आई। मेरी पत्नी प्रज्ञा को बातों में उलझाकर करीब 9.48 ग्राम सोने की बाली का डिब्बा चुरा ले गई। आरोपी महिला ने बिजनेस क्यूआर पर 200 रुपये व 500 रुपये का पेमेंट किया। मेरे पास उसका यूपीआई नंबर है। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महिला की तस्वीर कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक नगर मनोज कुमार सि...