देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग चौराहे पर स्थित एक सराफा की दुकान को चोरों ने रविवार की रात निशाना बना दिया। चोरों ने नकब काटकर लाखों रुपये का आभूषण उड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द पर्दाफाश का आश्वासन दिया। गौरीबाजार उपनगर के रहने वाले मनीष वर्मा की भटौली बुजुर्ग चौराहे पर सराफा की दुकान है। प्रत्येक दिन की भांति रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो अवाक रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखे तो लाकर भी टूटा था और सीसी कैमरे भी तोड़े गए थे। पीछे जाकर देखे तो दुकान में नकब कटी हुई थी। यह देख उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और जांच की। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा र...