सुल्तानपुर, मई 30 -- कादीपुर। जौनपुर जिले के खेतासराय के विपिन कुमार सोनी कादीपुर कोतवाली के वीरी हाजीपुर (मंगल नगर )बाजार में कुमकुम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने काउंटर में रखे सोने के आभूषण चुरा ले गए। जबकि तिजोरी सुरक्षित बची हुई है। शुक्रवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने आए तो देखा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग मुंह बांधकर दुकान में घुसे थे। चोरी गए सामान का ब्यौरा बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल उड़ाया यह भी पढ़ें- मुंडन समारोह में गया था परिवार, पीछे से बेखौफ चोरों ने ज्वैलर के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...